Thursday, January 17, 2019

दोहावली

पुष्प सदा से ही बने, कामबाण के रूप ।जि
से जीत कर शिव गये, जाने कितने भूप ॥

भूप भये जो शिवपति, अपनाया शिव पंथ ।
भेदज्ञान की राह चल, बने वो सच्चे संत ॥

जैसे जल में जलज का, सदा ही रहता वास ।
फिर भी जल की बूंद को, छूता नहीं उदास ॥

बस यूँ ही मुनिराज है, रहते जग के बीच ।
फिर भी सदा विराजते, अपने आतम बीच ॥

हम भी चाहें सुख अगर, करें भेद विज्ञान ।
वरना सुख आभास में, करेंगे सुख का ज्ञान ॥

सब भव एक समान हैं, अगर न आतम ज्ञात ।
ज्यों समान है जगत में, तीन ढाक के पात ॥

✍🏻 साकेत जैन शास्त्री 'सहज'

No comments:

Post a Comment

धर्म और कुप्रथाएँ

कोई भी संस्कृति हमारे द्वारा सीखे गये विचार और विवेक के आधार पर आगे बढ़ती है जिसमें, विचार जो कि हमें दिशा देते है वह शास्त्रों के आधार ...