Sunday, January 20, 2019

जल है तो कल है....

आज पानी के न आने से परेशान जनता को जब अपनी आँखों के सामने देखा तो लगा कि शायद अब ये कहना ज़रूरी है -

पानी बिन जीवन नहीं, यह जीवन आधार ।
फिर भी क्यों समझे नहीं, जनता जल का सार ॥
जनता जल का सार, मान ले जल्दी सुख को ।
वरना जल बिन तड़प, सहेगी प्रतिक्षण दुख को ।
बस इतनी सी बात,समझ कर बन जा ज्ञानी ।
फिर पछताए मीत, मिलेगा कहीं न पानी ।

तो दोस्तो ! पानी सम्हालो, जीवन सम्हारो ।

✍🏻 साकेत जैन शास्त्री 'सहज'

1 comment:

धर्म और कुप्रथाएँ

कोई भी संस्कृति हमारे द्वारा सीखे गये विचार और विवेक के आधार पर आगे बढ़ती है जिसमें, विचार जो कि हमें दिशा देते है वह शास्त्रों के आधार ...